पाटन।ग्राम बठेना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन धार्मिक और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कथा वाचक पंडित वासु मोहन दुबे के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होकर निकाली गई, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में ग्रामीण सुनील वर्मा सहपरिवार शामिल हुए तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
शोभायात्रा के पश्चात तुलसी वर्षा की गई, जिसके बाद विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। आयोजन के दौरान पूरे गांव में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।







