रावण भाटा मैदान अखरा में भव्य दशहरा का आयोजन 2 अक्टूबर को, नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले ने भाजपा के प्रदेश मंत्री को किया आमंत्रित

नगर पंचायत पाटन अखरा रावण भाटा मैदान में भव्य आतिशबाजी के साथ दशहरा कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर को रखा गया है।विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। जिसे पाटन नगर पंचायत में धूमधाम से आतिशबाजी के साथ मनाया जाता है।विजयादशमी
हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य महत्व भगवान राम की रावण पर और देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय से जुड़ा है। अखरा रावण भाटा मैदान में भव्य दशहरा कार्यक्रम के मुख्यातिथि जितेंद्र वर्मा अध्यक्षता करेंगे कृष्ण कुमार भाले विशिष्ट अतिथि सागर राजा पाठक भूपेंद कश्यप हेमंत देवांगन है। रावण दहन और
रात्रि कालीन भजन अरुण कश्यप एवं साथी का आयोजन किया जाना है ।