रानीतराई में आज 16 नवंबर को होगा भव्य मड़ई मिलन समारोह, लोकमंच की सांस्कृतिक प्रस्तुति बनेगी आकर्षण, भाजपा नेता निर्मल जैन ने दी क्षेत्रवासियों को मड़ई की शुभकामनाएं

पाटन। ग्राम रानीतराई में सोमवार 16 नवंबर को परंपरागत वार्षिक मड़ई मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल रहेगा। आयोजन समिति द्वारा समारोह में क्षेत्र के लोगों को परिवार सहित शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मड़ई मिलन समारोह के अंतर्गत रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आयोजन होगा। इसमें छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति पर आधारित ‘चिन्हारी लोक मंजिरा’ की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में गायिका पायल साहू अपनी प्रस्तुति देंगी, जबकि संचालन एवं निर्देशन आकाश चंद्राकर करेंगे।

समारोह में भाजपा मंडल महामंत्री और पूर्व सरपंच निर्मल जैन की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि मड़ई मिलन का उद्देश्य गांव की पारंपरिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बनाए रखना है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।