निकुम। आस्था और भक्ति की नगरी ग्राम निकुम में श्रद्धालुओं के लिए एक नया आध्यात्मिक केंद्र आकार ले रहा है। निकुम बाजार चौक स्थित श्री सिद्ध पीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का भव्य निर्माण लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
मान्यता है कि यहां दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से भक्तों के बड़े-बड़े संकट दूर होते हैं। यही आस्था इस सिद्ध पीठ को पूरे अंचल में विशेष पहचान दिलाती है। वही मंदिर ट्रस्ट समिति निकुम पदाधिकारियों ने बताया कि
भव्य स्वरूप में तैयार हो रहे मंदिर को लेकर श्रद्धालु इसे केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक मान रहे हैं। मंदिर के पूर्ण होने के बाद यहां धार्मिक आयोजनों और पूजा-पाठ के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।







