नगरी,सिहावा,बेलरगांव।विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अंबिका मरकाम जी के मार्गदर्शन में गोंडवाना भवन, नगरी में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी अध्यक्ष भूषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अध्यक्ष अखिलेश दुबे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष डिहूराम साहू द्वारा की गई।
कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा पूर्व विधायक अशोक सोम सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लंबे समय के बाद आयोजित इस समारोह में कांग्रेस जनों की एकता और मजबूती देखने को मिली, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।

विधायक अंबिका मरकाम का संबोधन
विधायक अंबिका मरकाम जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “होली का पर्व प्रेम, एकता और आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक है। यह त्योहार सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर यह पर्व मनाना अपने आप में एक सुखद अनुभव है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनी रही है और आगे भी इसी तरह क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा के लिए कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, कार्यकर्ताओं में जोश
होली मिलन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सिहावा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ सक्रिय है और आने वाले दिनों में इसका व्यापक प्रभाव क्षेत्र के विकास एवं राजनीति पर देखने को मिलेगा। कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखते ही बन रही थी, जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस अपने संगठन को और सशक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन से क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होती दिखी।