महामाया मंदिर से निकले भव्य कलश यात्रा, नगर भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुंची, कलश पूजन शुरू

पाटन। मां महामाया मंदिर पाटन में कलश स्थापना का कार्यक्रम आज से शुरू हुआ। प्रथम दिवस भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई । यह धार्मिक आयोजन सुबह 7:30 बजे महामाया मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित महिलाएं, बालिकाएं शामिल हुई। कलश शोभायात्रा क महामाया मंदिर परिसर से शुरू होकर महावीर चौक, सुभाष क्लब, आजाद चौक, भरर चौक, आत्मानंद चौक, पुराना बस स्टैंड, पुलिस थाना और पुराना बाजार चौक होते हुए पुनः महामाया मंदिर परिसर में पहुंची। मां महामाया मंदिर ट्रस्ट समिति, पाटन के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा धर्मप्रेमी , नगर के नागरिकों ने इस आयोजन में शामिल हुए । मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, पार्षद केवल देवांगन, राजेश ठाकुर, सहित नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा भाले, दिनेश मिश्रा, दामोदर चक्रधारी, हर्ष भाले, बब्बू भाले, सहित अन्य मौजूद रहें।