अण्डा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक ग्राम मोहंदीपाट स्थित जय मोहंदीपाट बाबा धाम में 14, 15 एवं 16 नवंबर 2026 को भव्य मंडई मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मोहंदीपाट बाबा धाम क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां वर्षों से दीपावली के बाद प्रथम रविवार को देव मंडई मेले के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। यह मंडई मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण भाईचारे का प्रतीक भी है।

बाबा धाम में होती है विशेष पूजा-अर्चना

मोहंदीपाट बाबा धाम में मंडई के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और बाबा का शृंगार किया जाता है। मंदिर परिसर में प्राचीन नीम और सेमर के वृक्षों की छांव में बाबा सहित अन्य देवी-देवता विराजमान हैं। यहां सफेद घोड़ा देव सहित आखरा-पखरा देव की भी मान्यता है। मंडई मेले में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
बालोद जिले के अर्जुन्दा से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित इस प्राचीन देवस्थल की महिमा आसपास के क्षेत्रों में प्रचलित है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शामिल होते हैं।
तीन दिनों तक होंगे छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत के कार्यक्रम
मंडई मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों के मनोरंजन के लिए तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ी लोककला नाचा-गम्मत के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।
14 नवंबर, शनिवार: मंडई मेले के प्रथम दिन कर्मचारी संघ द्वारा गोपाल बलराम छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी, निपानी की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
15 नवंबर, रविवार: दूसरे दिन मोहंदीपाट मंडई के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा अमिला देवदास छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी, छछानपहड़ी, मासुलकसा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी प्रस्तुति रात्रि में होगी।
16 नवंबर, सोमवार: तीसरे दिन मजदूर, व्यापारी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भूपेश प्रकाश नाचा पार्टी, साल्हेटोला, चारामा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा।
तीनों दिनों में छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत, हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक लोककलाओं की प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
न्यास सिद्ध जय अर्चना मोहंदीपाट की आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका
मंडई मेले के आयोजन में न्यास सिद्ध जय अर्चना मोहंदीपाट एवं समस्त ग्रामवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।न्यास सिद्ध जय अर्चना मोहंदीपाट के पदाधिकारियों में अध्यक्ष नरसिंह देवांगन, उपाध्यक्ष पवन देवांगन, सचिव खेम साहू, सहायक सचिव धन्नु साहू एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण
मंडई मेले को लेकर मोहंदीपाट सहित आसपास के गांवों में उत्साह है। न्यास सिद्ध जय अर्चना मोहंदीपाट एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को सपरिवार मंडई मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।
मोहंदीपाट बाबा धाम में 14 से 16 नवंबर तक भव्य मंडई मेला, तीन दिनों तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत की धूम