ग्राम चिंगरी में मातर चौतरा नया जगह पर भव्य मंडई मेला का आयोजन बड़े मेला  21 जनवरी को आयोजित होगा


अंडा। फोटो।  ग्राम चिंगरी में  मातर चौतरा नया जगह पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मंडई मेला का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। यह पारंपरिक मेला दिनांक 21 जनवरी को आयोजित होगा, जिसमें आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं दर्शक शामिल होने की संभावना है। मंडई मेला ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। मेले के दौरान दिनभर पूजा-अर्चना, पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा, वहीं बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां, झूले, खेल-तमाशे तथा दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ग्रामीण बाजार जैसा माहौल बनने से स्थानीय लोगों को खरीदारी का भी अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत रात 10:00 बजे से मोर मयारू  नाच पार्टी साराबोग जिला (उड़ीसा) वालों का प्रसिद्ध नाच पार्टी आयोजित किया गया है। उड़ीसा की यह नृत्य मंडली अपनी रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोकगीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती है। नाच पार्टी के आयोजन से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा और देर रात तक सांस्कृतिक माहौल बना रहेगा।
आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। यह मंडई मेला न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।