अंडा। फोटो। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोटी पोस्ट विनायकपुर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में दो दिवसीय संगीतमय हरिकीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों से 1000 हजार के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम के कथा वाचक परम श्रद्धेय श्री कामता प्रसाद शरण जी महाराज (जय गुरूदेव संकीर्तन परिवार, कुड़ेरा चादर, गरियाबंद) ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन की शुद्धि होती है और यह समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव का संचार करता है। महाराज श्री ने भक्ति, सदाचार, मानव सेवा और गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए सभी को धर्ममय जीवन जीने का संदेश दिया।
श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए और गुरु वाणी का श्रवण कर अपने जीवन को संयम, भक्ति और सेवा भाव से संवारने का संकल्प लिया। यह आयोजन ग्राम अछोटी के लिए आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बना। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती झन्ना दिल्लीवार, उपसरपंच घनश्याम दिल्लीवार उपस्थित थे साथ ही साथ मधु साहू, योगेश दिल्लीवार, प्रवीण दिल्लीवार, खिलेंद्र कोशे सहित समस्त आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित थे।







