ग्राम जमराव में गुरु घासीदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई


पाटन। समानता, एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक सतगुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम जमराव में दिनांक 21 दिसंबर 2025, रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
यह शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जैतखाम, झांकियाँ एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु घासीदास जी के विचारों—मानव समानता, सत्य और सामाजिक सद्भाव—का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।