पाटन। निकटवर्ती ग्राम ख़म्हरिया (कुरुदडीह) में सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को एक भव्य शोभा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। मुख्य आयोजन इस प्रकार हैं:
दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक: गुरु घासीदास जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक पालो एवं पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें ‘सत्य के संदेश उजागर पंथी नर्तक दल’ जरवाय पाटन और ‘जय सतनाम बाल अखाड़ा दल’ बोरिद पाटन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
संध्या 6 बजे से 8 बजे तक: अतिथियों के सम्मान के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा।
रात्रि 10 बजे से: सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें ‘छत्तीसगढ़ संस्कृतिक लोक कला मंच’ द्वारा ‘सुरमयी सरगम’ (संदीप लहरें) ग्राम कोदवा की प्रस्तुति दी जाएगी।
समस्त ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने इस गरिमामय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। [1]
आयोजन समिति:
जय सतनाम समिति एवं समस्त ग्राम वासी ख़म्हारिया (कुरुडीह,)
अध्यक्ष: राजेंद्र देशलहरे
उपाध्यक्ष: मदन देशलहरे
कोषाध्यक्ष: टोमेश टंडन
सचिव: कृष्ण कांत महिलांग







