ग्राम घुघवा (क) में आज होगा भव्य गंवई संगम, नौका विहार से लेकर महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, लोक कला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी अनूठी झलक, जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा के संयोजन में आयोजन

पाटन। ग्राम घुघवा (क) में 13 नवंबर को सनातन जागरण समिति, यंग बॉयज क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम  गवई संगम में   विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के साथ लोककला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।

आयोजन के तहत दोपहर 3 बजे से नौका विहार, शाम 6 बजे से लेजर शो और शाम 6:15 बजे से भव्य महाआरती का आयोजन होगा। वहीं शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। रात 10 बजे से लोकधारा (छाया चंद्राकर) की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कार्यक्रम के संयोजक जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमियों, कला प्रेमियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ लोककला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।