अर्जुनी। छत्तीसगढ़ का लोक पर्व पोला त्यौहार शनिवार को अर्जुनी सहित अंचल के आसपास के गांवों में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव के चौक चौराहो पर पोला पर्व को लेकर खुशनुमा माहौल रहा। पोला पर्व पर अंचल के कई गांवो में मटकी फोड़ व अन्य कार्यक्रम रखे गए थे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत टोनाटार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा क्लब के तत्वाधान में भी पोला त्यौहार पर खेल महोत्सव पोला दौड़ कुर्सी दौड़ मटकी फोड़ एवं फुगड़ी का आयोजन गरदाहा बबा पूरेनिहा तालाब के पास रखा गया था। खेल महोत्सव कार्यक्रम को विशेष सहयोग देने और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गुलशन बिजौरा आदिवासी समाज टोनाटार चक अध्यक्ष दौलत कुंजाम सरपंच विष्णु कोशले विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़िया खेल महोत्सव में विजेता कुर्सी दौड़ में प्रथम मालती जायसवाल द्वितीय भोजा रजक मटकी फोड़ में कोमिन रजक दामिनी निषाद ममता ध्रुव फुगड़ी में आरती निषाद बिस्किट खेल में प्रथम नेहा वर्मा द्वितीय सोनिया ध्रुव एवं गुब्बारा खेल में ममता ध्रुव को आकर्षक इनाम दिया गया। बताया गया कि युवा क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष गांव के कार्यक्रम स्थल तालाब के आसपास का साफ सफाई कर भव्य छत्तीसगढ़ी खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गुलशन वर्मा दौलत कुंजाम सरपंच विष्णु कोसले ने कहा कि इस पोला त्यौहार के पीछे पौराणिक कथा प्रचलित है कि भगवान श्री कृष्ण को मारने के लिए उनके मामा कंस ने पोलासुर नामक असुर को भेजा था जिसका श्री कृष्ण द्वारा वध कर दिया गया था और सबको अचंभित कर दिया वह दिन भादो माह की अमावस्या का दिन था उस दिन से इसे पोला कहा जाने लगा। छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान उपसरपंच पिंकु कुलेश्वर वर्मा कोमल कान्त यादव परमानंद वर्मा रवि वर्मा राजा छत्तीसगढ़ीया कमलेश रजक रिकेश ध्रुव राहुल घृतलहरें पंकज ध्रुव ओमेश कांत यादव बलदाउ यादव मुकेश यादव टोकेश्वर ध्रुव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।







