पाटन । ग्राम कानाकोट के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया। माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा का निर्माण बालोद जिले के मूर्धन्य मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। माता सरस्वती की प्रतिमा का स्थापना नए सत्र के शुरुआत में करने का लक्ष्य रखा गया है। नवरात्र के अष्टमी के दिन मंदिर स्थापना के लिए भूमिपूजन पंडित द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य खिलेश यादव, सरपँच पुष्पा धनकर, उपसरपंच लोकनाथ साहू, पंच गणराज, विमल साहू, युवराज साहु, भूपेंद्र विश्वकर्मा, प्राचार्य नेहरू राम साहू, प्रधानपाठक मिलाप राम साहू, दानिराम साहू, संतोषी साहू, सरोजनी यादव, गेमन साहू, डोमन साहू, रामेश्वरी यादव, कमलनारायण साहू, अनिल बनपेला, लक्ष्मी साव, महेश ठाकुर, देवेंद्र कुमार ठाकुर, शहजादी बेगम, केशवराम बंजारे, जोगेंद साहू, ऋतेश टिकरिहा समेत अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीण पालक, पंचायत बॉडी, शिक्षक समुदाय, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रमुखों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर भव्य आयोजन करने की योजना बनाई गई है।