हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन

अंडा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन 4, 5 ,6 अप्रैल को क्षेत्रीय ग्राम वासी जिला दुर्ग ,बालोद ,राजनंदगांव के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम स्थल ग्राम भोथली ,पोस्ट तिरगा ,जिला दुर्ग जिसमें प्रथम दिवस दोपहर 3:00 बजे कलश यात्रा 5:00 बजे श्री राम कथा, द्वितीय दिवस सुबह 10:00 बजे वेद पूजा ,सुबह 11:00 से 1:00 तक श्री राम कथा व 2 से 3बजे तक परिचय सम्मेलन , सम्मान,3 से 5 बजे तक श्री राम कथा, तृतीय दिवस सुबह 10:00 से 11:00 बजे वेद पूजा , सुबह 11 से 1:00 बजे तक श्री राम कथा ,2.00 से 3:00 बजे तक सम्मान समारोह 3:00 बजे से 5:00 बजे तक श्री राम कथा तत् पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा, इस आयोजन में श्री राम कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक राजहंस भरत द्वाज, राजहंस परिवार अंबागढ़ चौकी द्वारा किया जाएगा,कार्यक्रम के संयोजक श्री सुरेश कुमार साहू अध्यक्ष शास. महाविद्यालय ,पूर्व सरपंच ने बताया कि वर्षों बाद इस प्रकार हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन हमारे क्षेत्र में पहले बार हो रहा है, यह आयोजन खरखरा नदी के तट पर खेल मैदान में होगा ,लगभग 25 से 30 गांव के राम भक्त इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, सर्व सनातन धर्म को जोड़ने के उद्देश्य,जन जागरण,हिंदुत्व राष्ट्र की महिमा को जन-जन तक पहुचाने की तैयारी है ,कार्यक्रम की तैयारी जोरो पर है सभी जगह से निरंतर सहयोग मिल रहा है सभी कार्यकर्ता आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं, गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पेयजल, जंबो कूलर,स्वास्थ्य सुविधा डॉक्टर की व्यवस्था की गई है, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सहयोग प्रदान कर रहे हैं।