संस्कृति महिला समूह पंडरिया द्वारा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन


पंडरिया। संस्कृति महिला समूह पंडरिया द्वारा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन विशेष रूप से सनातन की गूंज थीम पर आधारित रहा।
प्रथम दिवस आरती से शुभारंभ होकर, खाटूश्याम दरबार थीम के अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भावना बोहरा विधायक पण्डरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
द्वितीय दिवस का थीम राधा-कृष्ण रास रहा, जिसमें नगर के अनेक स्थानीय व्यापारी तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी भव्य हो गया।
तृतीय दिवस पर आद्यशक्ति की आराधना थीम के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज की परंपरा और आस्था को जीवित रखते हैं।
कार्यक्रम में समूह की 21 महिलाएं एवं लगभग 221 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तीन से साढ़े तीन हजार दर्शकगण उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में बेस्ट गरबा क्वीन एवं अन्य नृत्य श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों  को सांत्वना पुरस्कार व पर्यावरण संरक्षण समिति बेजुबान सेवा समिति को तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करने वाले बच्चों को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।
अंत में आरती से समापन कर संस्कृति महिला समूह द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।