भनसुली में होगा भव्य त्रि-दिवसीय कबीर सत्संग समारोह


भनसुली (के.)।
सद्गुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कबीर आश्रम, ग्राम भनसुली (के.), तहसील पाटन, जिला दुर्ग में भव्य त्रि-दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन दिनांक 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 को बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को संपन्न होगा।
समारोह के दौरान प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक भजन, कीर्तन एवं संतों के प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कबीर साहेब की अमृतवाणी का रसपान कर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
आयोजकों द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं कबीर प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
इस आयोजन का संचालन संत अभिलाष साहेब, संत सम्मेलन समिति भनसुली के सान्निध्य में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक कबीर सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासी भनसुली (के.), तहसील पाटन, जिला दुर्ग हैं।