अंडा। फोटो। परम ब्रह्मा परमेश्वर की असीम कृपा से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम भोथली में तीन दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जय भारत मानस परिवार, जय भारत सरस्वती उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
इस पावन अवसर पर कथा वाचन यामिनी देवी साहू जी, बागबाहरा (महामंडलेश्वर) के श्रीमुख से होगा। श्रीराम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति एवं आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश मिलेगा।
यह आयोजन दिनांक 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को आयोजित किया जाएगा। कथा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम स्थल सरस्वती मंदिर प्रांगण, ग्राम भोथली, पोस्ट तिरगा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) रहेगा।
आयोजक समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुजनों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार सहित उपस्थित होकर इस संगीतमय श्रीराम कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
आयोजक:जय भारत मानस परिवार
जय भारत सरस्वती उत्सव समिति
एवं समस्त ग्रामवासी भोथली सहित आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे।