बेलरगांव में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद परिवारों और पुलिस जवानों का हुआ सम्मान, बस स्टैंड पर हुआ समापन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ बेलरगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे, ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया।

यात्रा के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीरों के परिवारों और वर्तमान में पदस्थ पुलिस विभाग के जवानों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन बस स्टैंड पर राष्ट्रगान के साथ हुआ।

देशभक्ति के नारों से गूंजा बेलरगांव
सुबह से ही युवा, महिला, बच्चे और बुजुर्ग तिरंगा लेकर जुटे। तिरंगा यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली।

शहीद जवानों के परिजनों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ ही गांव के पुलिस विभाग में वर्तमान में पदस्थ जवानों को भी उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा,
“आज हम आजादी का आनंद ले रहे हैं तो ये हमारे शहीदों के बलिदान की वजह से है। तिरंगा यात्रा के जरिए हम नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश देना चाहते हैं।”

सम्मानित होने वाले शहीद परिवारों ने कहा कि सरकार और समाज द्वारा दी गई यह इज्जत उनके लिए गर्व की बात है। वहीं पुलिस जवानों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और देश सेवा का संकल्प दोहराया।

बस स्टैंड पर हुआ समापन
तिरंगा यात्रा का समापन बेलरगांव बस स्टैंड पर हुआ। यहां सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, ग्राम पंचायत बेलरगांव के सरपंच रीता नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम,उपसरपंच मोहिनी साहु, मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, सेवानिवृत्त डा.एस.के.नाग,व्याख्यता आर.के.देवागंन, सुरेंद्र नेताम, मोहन पुजारी,अमरसिह पटेल, शेखर आडील,लिलबंर साहू,दीपक साहू,मोनू साहु, उमेश सिहु, मौर्यध्वज सेन, उमेंद्र दीवान,लिलेश प्रजापति, गजेन्द्र नेताम, टेकराम पटेल, संतोष ध्रुव, कमला साहू, मनीष भास्कर,अलेशवर पटेल,तीरथ साहू, संतोष देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत बेलरगांव के पंचगण , शिक्षक, शिक्षिका,ग्रामीण, युवा और स्कूली बच्चे शामिल हुए। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।