पाटन। भाजपा मंडल महामंत्री डॉक्टर सुरेश साहू ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार कल 14 अगस्त दिन बुधवार को तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे से दरबार मोख़ली से शुरू होकर बोरिद, बरबसपुर, खर्रा , तेलीगुंडरा से होते हुए ग्राम भमसुली में समापन होगा।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश भक्ति के भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। यात्रा में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी, नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,सभापति प्रणव शर्मा सहित पाटन विधानसभा के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि,प्रदेश, जिला एवं मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्यगण,जिला पंचायत सदस्यगण,जनपद सदस्यगण, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षगण, सरपंच गण, पंचगण,स्कूल के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण सभी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश भक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए हर देशवासियों के दिल में राष्ट्रभक्ति का ज्योत जलाएंगे।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू एवं महामंत्री डॉ. सुरेश साहू और भागवत सिंहा ने इस तिरंगा यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।






