ग्राम पंदर में 14-15 फरवरी को भव्य दो दिवसीय जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन


पाटन (दुर्ग)। ग्राम पंदर (पाटन), जिला दुर्ग में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को भव्य दो दिवसीय जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के प्रतिभागी जस झांकी एवं भक्ति गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय बघेल जी (सांसद, दुर्ग लोकसभा) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री जितेन्द्र वर्मा जी (प्रदेश महामंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्री योगेश निक्की भाले जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन), श्री उमेश गजेन्द्र जी (सरपंच, ग्राम पंचायत पंदर), श्री आकाश कश्यप जी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत पंदर), श्रीमती वेद कुमारी वर्मा (पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत पंदर), श्री संतोष वर्मा जी (प्राधिकृत सोसायटी अध्यक्ष पंदर), डॉ. एस. के. मदरिया जी, श्रीमती लक्ष्मी बाई वर्मा सहित समस्त पंचगण उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 15 फरवरी, रविवार को रात्रि 9:00 बजे आयोजित होगा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री भूपेश बघेल जी (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन) उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता माननीय श्री आशीष वर्मा जी (पूर्व ओ.एस.डी., छत्तीसगढ़ शासन) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी जी (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग), श्रीमती उर्वशी वर्मा जी (जनपद सदस्य पाटन), श्री अजय सिंगौर जी (कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पाटन ग्रामीण), श्री उमेश गजेन्द्र जी (सरपंच), श्री आकाश कश्यप जी (उपसरपंच), श्रीमती इंदिरा वर्मा जी (पूर्व सरपंच पंदर) एवं समस्त पंचगण की उपस्थिति रहेगी।
नव युवक जस झांकी परिवार आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासी पंदर (पाटन) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।