ग्राम अछोटी में दो दिवसीय संगीतमय हरिकीर्तन का भव्य आयोजन 27 से



अंडा। फोटो।  दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी में नवयुवक उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संगीतमय हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) एवं 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगा।
इस अवसर पर कथा वाचन हेतु परम श्रद्धेय श्री कामता प्रसाद शरण जी महाराज (जय गुरूदेव संकीर्तन परिवार, कुड़ेरा चादर, गरियाबंद) पधारेंगे। उनके मधुर संकीर्तन एवं हरिकीर्तन से ग्राम अछोटी सहित आसपास के क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का समय प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक तथा दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन स्थल सांस्कृतिक कला मंच प्रांगण, ग्राम अछोटी, पोस्ट विनायकपुर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) रहेगा। नवयुवक उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस संगीतमय हरिकीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी मधु साहू, योगेश दिल्लीवार, प्रवीण दिल्लीवार ने दी।