पाटन। अयोध्या में श्री राम लला का दर्शन के लिए भक्तों का एक जत्था दुर्ग स्टेशन से आज रवाना हुआ। जिसे केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस धार्मिक यात्रा में पाटन ब्लॉक से भी 45 लोग शामिल है। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत दुर्ग के सभापति नीलम चंद्राकार, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, महापौर अलका बघमार सहित अन्य मौजूद रहे।







