

पंडरिया । उप वनमंडल पंडरिया में एक बार फिर नौ हाथियों का एक दल गुरुवार से पहुंचा हुआ है।दोपहर को चार हाथी देखा गया,जिसके कुछ देर बाद 5 और हाथी देखा गया।वन परिक्षेत्र पंडरिया पश्चिम के तेलियापानी लेदरा के तीन गड्डा में नौ हाथियों के दल को गुरुवार दोपहर देखा गया।जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।वन विभाग को सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी पहुंच गए हैं।हाथियों का दल द्वारा किसी प्रकार की जन धन की हानि नहीं पहुचाई गयी है।हाथी तीनगड्डा के पास दोपहर को आराम कर रहा था।हाथियों का झुंड घाटी के नीचे होने के कारण इनके मैदानी क्षेत्र में आने की संभावना अधिक है।यहां से बसाहट मुश्किल से दो किलोमीटर के दायरे में हैं।साथ ही करीब 5 कोलोमीटर की दूरी पर बड़े आबादी वाले गांव है।चूंकि खेतों में इनके खाने के लिए कुछ फसल नहीं होने के कारण ये घरों की ओर जा सकते हैं।वन विभाग की टीम इन पर नजर रखी हुई है।वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद हाथियों पर नजर रखे हुए हैं।
2015 में पहली बार आया था हाथी-पंडरिया वन क्षेत्र में हाथी की आमद नवंबर 2015 में पहली बार हुई थी।जिसके बाद अब हाथियों का दल लगातार पंडरिया क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।पहली बार केवल एक हाथी आया था,जिसके बाद अब हाथी की संख्या बढ़ती जा रही है।2021 में 14 हाथियों का दल पंडरीपानी की पहाड़ियों पर आया हुआ था।जिसके कुछ महीनों बाद गुरुवार को फिर 9 हाथियों का दल पहुंचा हुआ है।वर्तमान में अधिकतर फसल कट चुके हैं,वहीं वनों में भी हाथियों के खाने के लिए कुछ नहीं रह गया है।साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है।
गन्ना और महुआ करता है आकर्षित-गन्ना और महुआ हाथियों का पसंदीदा भोजन है।वन क्षेत्र पंडरिया के जंगलों में महुआ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।इसके अलावा मैदानी क्षेत्र में गन्ने की भी अधिक फसल ली जाती है।यही कारण है कि हाथी लगातार इस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।
खुड़िया के औरापानी से आये हैं हाथी-बताया जा रहा है उक्त हाथियों के दल को मुंगेली जिले के खुड़िया रेंज में देखा गया था।जो अचानकमार होकर पहुचे हुए थे।क्षेत्र में हाथी प्रायः इसी तरफ से आ रहे हैं,जो गौरेला-पेंड्रा व जशपुर के जंगलों से जुड़े हुए हैं।
एक बच्चा भी शामिल-उक्त हाथियों के दल में 8 वयस्क हाथियों के अलावा एक बच्चे के होने की बात भी कही जा रही है।दोपहर में धूप तेज होने के कारण हाथियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई थी।शाम को धूप कम होने पर हाथियों के मूवमेंट करने पर हाथियों की संख्या स्पष्ट हो पाएगी।
“लेदरा बिट के तीनगड्डा में करीब 8 से 9 हाथी देखा गया है।कर्मचारियों द्वारा लगातार सुबह से निगरानी की जा रही है।मूवमेंट के अनुसार हाथियों के समूह का औरापानी की ओर वापस लौटने के संकेत मिल रहे हैं।
पूर्णिमा राजपूत,रेंजर पंडरिया पूर्व।






