शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय में दिनांक 19.01.2026 को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण हेतु अतिथि व्याख्यान का आयोजन भूगोल विभाग द्वारा किया गया। अतिथि वक्ता के रूप में डाॅ. गौरी वर्मा सहा. प्राध्यापक भूगोल, शासकीय महाविद्यालय भाठागाँव रायपुर उपस्थित थी। व्याख्यान का विषय – मानचित्र प्रक्षेप था। उन्होने मानचित्र प्रक्षेप का इतिहास, विशेषताये, महत्व एवं उपयोग को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से छात्रों को समझाया। मानचित्र प्रक्षेप के प्रकार बताते हुए भूमध्य रेखीय क्षेत्रों के मानचित्र निर्माण के लिए बेलनाकार प्रक्षेप, मध्यवर्ती अंक्षाशीय क्षेत्रों के मानचित्र निर्माण के लिए शंक्वाकार प्रक्षेप एवं ध्रुवीय क्षेत्रों के मानचित्र निर्माण के लिए ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप का उपयोग किये जाने की जानकारी दी। किसी स्थान के मानचित्र निर्माण में मानचित्र प्रक्षेप का अधिक महत्व होते है।
जयश्री, टिशु, खुशबू ने अपनी शंकाओं का समाधान प्रश्नोत्तर के माध्यम से किया। मानचित्र निर्माण की कला में प्रक्षेपों के उपयोग को छात्र – छात्राओं ने सहज – सरल रूप से आत्मसात किया एवं समस्त छात्र – छात्राएं लाभान्वित हुये। प्राचार्य डाॅ. शिखा अग्रवाल ने ऐसे कार्यक्रम की सराहना की एवं छात्रों के विषय के प्रति रूचि लेकर गंभीरता से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीता कुम्भारे भूगोल विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया।







