प्राथमिक शाला धनोरा की शिक्षिका श्रीमती अंबिका सॉन्ग को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Durg.शासकीय प्राथमिक शाला धनोरा की कर्मठ एवं समर्पित शिक्षिका तथा प्रधान पाठक श्रीमती अंबिका सॉन्ग के सेवानिवृत्ति अवसर पर तुलसी पैलेस, धनोरा में गरिमामय एवं भावपूर्ण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्टॉफ एवं ग्रामवासियों ने शामिल होकर श्रीमती अंबिका सॉन्ग को भावभीनी विदाई दी तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक  ललित चंद्राकर ने भी उपस्थित होकर श्रीमती अंबिका सॉन्ग को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रीमती सॉन्ग के शिक्षा के क्षेत्र में लंबे सेवाकाल एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

श्रीमती अंबिका सॉन्ग ने 19 नवंबर 1984 को शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने लगभग 42 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्ष 2025 में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होने के पश्चात भी उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

समारोह में ग्राम पंचायत धनोरा की सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, पंच श्री मनेश साहू एवं ग्राम पंचायत के सभी पंचगण, श्री चंद्रशेखर बंजारे, श्री मोतीराम साहू, श्री दिनेश साहू, प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल, श्रीमती पुष्पा सिंह, पूर्व सरपंच श्री मनीष साहू, श्री मनहरण लाल साहू, श्री तेजराम देवांगन, श्री जितेंद्र टंडन सभापति जनपद पंचायत दुर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक,
शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
संकुल केंद्र धनोरा की सीएसी सुमन प्रधान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन किया।