पाटन। अमलेश्वर थाना अंतर्गत पाटन मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने रोड क्रॉस कर रहे साइकिल सवार दो बच्चों को टक्कर मार दी। कार से टक्कर के बाद दोनों बच्चे हवा में उछलकर करीब 25 मीटर तक घिसट गए। इस हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक 29 नवंबर को अमलेश्वर निवासी टकेश्वर साहू (12 वर्ष) अपने दोस्त के साथ साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार पाटन रोड की ओर से रायपुर जा रही ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी सामने आने आया है, जिसमें तेज रफ्तार फॉरच्यूनर के साथ-साथ बच्चे घिसटते नजर आ रहे हैं। हादसे में टकेश्वर की मौके पर मौत हो गई। दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।






