पाटन – पाटन विधानसभा क्षेत्र के रानीतराई के शासकीय महाविद्यालय के सामने दोपहर लगभग 3 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार में आ रही साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 DE 6361) का चालक अचानक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया।हादसा में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए मदद की और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई ।







