तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटी, चारों पहिए ऊपर, रानीतराई थाना क्षेत्र का मामला


पाटन। रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीगुंडरा में तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार पलटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार तालाब के पास स्थित अंधे मोड़ पर पहुंची, जहां चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए। कार में सवार लोग कौहि मेला से अपने घर लौट रहे थे। घटना में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और मदद कार्य में सहयोग किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।