अंडा। विजयादशमी के पावन पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम कुथरेल में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित जिले का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री रामचंद्र, माता जानकी और संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत आरती-पूजा के साथ हुआ। इसके पश्चात ग्राम के बाल कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का सजीव मंचन किया गया। राम-रावण युद्ध और लक्ष्मण-मेघनाद के बीच हुए शक्ति-प्रदर्शन के संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के जीवंत अभिनय की उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की।

पूर्व मंत्री का संदेश – बुराई पर अच्छाई की जीत
अपने उद्बोधन में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का प्रतीक नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ और बुराई रूपी रावण को समाप्त करने का संकल्प लेने का पर्व है।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के कलयुग में टीवी और मोबाइल संस्कृति के कारण समाज में बुराइयां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी भटक रही है। हमें अपने बच्चों को राम के आदर्शों, सत्य, मर्यादा और संस्कारों से जोड़ना होगा। यही सच्ची विजयादशमी होगी।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू ने भी अपने विचार रखे और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत दुर्ग के सभापति द्वारा ग्राम कुथरेल के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। जिनमें शामिल हैं आबादी पारा नहर पुलिया के पास ओपन जिम की स्थापना, स्वच्छता के लिए 02 नग कचरा रिक्शा का क्रय बालक मिडिल स्कूल में शौचालय का निर्माण, पारधी पारा में मोटर पंप एवं पानी टंकी की स्थापना,जलेंद्री तालाब के पास ओपन जिम की स्थापना,ग्राम के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए कुर्सियों की स्थापना।कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
मेला और आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र
इस भव्य दशहरा उत्सव को देखने के लिए दुर्ग-भिलाई सहित पूरे जिले से हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। मेले में बच्चों के लिए झूले, चाट-पकौड़ी की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम होते ही दशहरा मैदान में की गई शानदार और रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगा उठा, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व मंत्री रमशीला साहू,सभापति, जनपद पंचायत दुर्ग लोमश चन्द्राकर,सरपंच ग्राम पंचायत कुथरेल गीता गजपाल उपसरपंच, लोकनाथ साहू, सरपंच अंडा दिग्विजय सिन्हा,पदाधिकारी गण अध्यक्ष पुष्पेन्द्र चन्द्राकर (विक्की)उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार साहू, नरेन्द्र दास मानिकपुरी,कोषाध्यक्ष टीकाराम साहू,सचिव नारायण प्रसाद यादव, अभिषेक चन्द्राकरसह सचिव – पीला चन्द्राकर, देवलाल देवांगन सहित ग्रामीण जन हजारों की संख्या में उपस्थित थे।






