कुम्हारी के खपरी में तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के विशाल सत्संग का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे अनुयायी

राकेश कुमार
कुम्हारी । समीपवर्ती ग्राम खपरी में तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के उपदेश और संदेश का रविवार को एलईडी टीवी के माध्यम से प्रदर्शित कर विशाल सत्संग का सफल आयोजन किया गया। ग्राम खपरी (कुम्हारी) जिला दुर्ग में विभिन्न क्षेत्रों से आये हजारों की संख्या मे श्रद्धालु गण उपस्थित थे । आत्मा की खुराक परमात्मा का सत्संग है जिससे मनुष्य जीवन के मूल उद्देश्य का पता चलता है कि मोक्ष पाना (जन्म – मरण का रोग मिटाना) कितना ही आसान कार्य है जब आपको सद्गुरु अर्थात सच्चे संत की शरण मिल जाये और शास्त्रों अनुसार भक्ति कर शास्त्रों विरुद्ध साधनाओं से कैसे बचा जा सके । उन्होंने कबीर साहेब जी की वाणी को सुनाते हुए कहा कि “कबीर एक साधे सब सधे, सब साधे सब जाये । माली सींचे मूल को फले फूले अघाय” सभी धर्मग्रंथों का आधार लेकर सृष्टि रचना से प्रमाणित कर दिखाया की परमात्मा एक ही है और अज्ञानतावश कैसे हम विभिन्न धर्मों में बंट गये और नैतिक मूल्यों का ह्रास करने लगे। समाज में फैले पांखडवाद, कर्मकांड, दहेज प्रथा, रिश्वतखोरी, नशाखोरी, मांसाहारी जैसे बुराईयों से कैसे बचा जा सके और आडंबर रहित जीवन शैली को कैसे अपनाया जा सके कबीर साहेब की वाणियों से मार्मिक ढंग से समझाया। सत्संग में दुर्ग जिले के अलावा रायपुर और बेमेतरा जिले से बड़ी संख्या में अनुयाई श्रद्धालुगण भी पंहुचे थे । सत्संग का आयोजन संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी और मुनीन्दर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया जिसमें जिला संयोजक खेमेन्द्र साहू, रामनरेश महतो और ब्लाक संयोजक मोहन साहू देवेन्द्र निर्मलकर धनसिंग साहू मुख्य रुप से उपस्थित थे ।