पंडरिया में शहीदों की स्मृति में विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन


पंडरिया-देश धर्म के लिए शहीदी देने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब, माता गुजर कौर, चार साहिब जादे एवं शहीद सिंघों की याद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क दवाईयां, निःशुल्क पैथोलॉजी पल्स पोलियो शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें डॉ. व्ही. पी. जायसवाल एम.डी. मेडिसीन,डॉ. के. के. तिवारी जनरल फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. अतुल जैन हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉ. संगीता जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. मनोज चन्द्राकर बाल एवं नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शगुफ्ता परवीन आहार विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।बंटी दुआ ने बताया कि 21 दिसम्बर रविवार को गांधी चौक स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित की गई है।जो सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पन्न होगी।