पाटन। पाटन क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोनपुर से अखरा के मध्य राखड़ (औद्योगिक अवशेष) का परिवहन कर रही एक भारी लारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पाटन से सोनपुर के बीच तरीघाट मार्ग पर हुआ।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक की ट्रॉली दो टुकड़ों में बंट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में ड्राइवर को केवल मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थिति को संभालने में मदद की गई। मामले की सूचना संबंधित प्रशासन को दे दी गई है।







