जामगांव आर कालेज में “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर व्याख्यान एवम जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जामगांव आर।शासकीय शहीद डोमेश्वर साहू महाविद्यालय, जामगांव (आर) में “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर व्याख्यान, प्रश्नोतरी एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्‌देश्य वि‌द्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने की। अपने उद्‌बोधन में उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट का उचित प्रबंधन वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कचरे का पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण अपनाए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. के. पांडेय ‌द्वारा किया गया। विषय विशेषज्ञ श्री मनीष कुमार साहू एवं डॉ. लता मारकंडे ने ठोस अपशिष्ट के प्रकार, उनके दुष्प्रभाव तथा वैज्ञानिक प्रबंधन की विधियों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी एंव भाषण सत्र में वि‌द्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रश्नोतरी मुकेश कुमार बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर (मैथ्स) प्रथम स्थान एंव चांदनी बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर (मैथ्स) द्वितीय स्थान और भाषण में जयरानी बीएससी वतुर्थ सेमेस्टर (बायो) प्रथम, खुशी धनकर बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर (बायो) द‌द्वितीय, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी ने संकल्प लिया। महावि‌द्यालय परिवार ने ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का संकल्प दोहराया। जिसमें महावि‌द्यालय के सभी वि‌द्यार्थीगण, अधिकारी एंव कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।