पाटन। ब्लॉक के ग्राम देवादा में आज मतदान हो रहा है। इसी बीच एक बुरी खबर भी आई है । यहां पर एक 32 वर्षी युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक युवक का नाम छत्रपाल साहू बताया जा रहा है। बता दें कि युवक का घर देवादा में मतदान केंद्र के कुछ ही दूरी पर स्थित है।







