पाटन। पाटन क्षेत्र में लगातार दूसरी घटना हुई है। पहले घटना पंदर की है। दूसरी घटना ग्राम राखी की है। जहां पर एक महिला ने अपने ही घर में आग लगाकर आत्महत्या का करने का प्रयास किया। महिला 80 प्रतिशत जल चुकी है जिसे पाटन अस्पताल से मेकाहारा रायपुर रिफर किया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम राखी में रहने वाले मनोज यादव की 30 वर्षीय पत्नी मंजू यादव ने अपने ही घर में बीती रात्रि को आग लगा ली। आग लगने से जब वह चिल्लाई तब घरवालों को जानकारी हुई। महिला के पति मनोज उसे बचाने के लिए पहुंचे। बचाने के प्रयास करते हुए मनोज का भी हाथ जल गया है। महिला को गंभीर हालत में पाटन अस्पताल लाया गया। जहर से डॉक्टर ने उसे मेकाहारा रिफर कर दिया है। महिला द्वारा आग क्यों लगाई गई यह पुलिस जांच के बाद सामने आएगा। वही ग्रामीणों ने यह चर्चा भी है घर में अक्सर विवाद होती रहती थी। कुछ दिन पहले गांव में बैठक भी हुआ जिसके बाद मामला शांत हो गया था। घटना की रात्रि भी विवाद होने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच के बाद है मामला स्पष्ट हो पाएगा।








