पाटन थाना क्षेत्र में बड़ी घटना टली, सोनपुर मोड़ के पास ट्रक पलटी, बाल बाल बचे होटल में बैठे लोग

पाटन।
दुर्ग अभनपुर मुख्यमार्ग पर अभनपुर की तरफ से दलिया लेकर आ रही लारी सुबह 10बजे सोनपुर मोड़ पर छोटे नाले पर बने रेलिंग को तोड़ते हुवे नाले में पलट गई,गनीमत ये रही कि ठीक सामने होटल को छोड़ते हुवे पलटी नहीं बड़ी हानि हो सकती थी लारी चालक बाल बाल बचे उन्होंने बताया की गाड़ी का स्टेयरिंग एवम ब्रेक फेल होने कारण हादसा हो गया, वाहन को देखने पर लगता है की लारी अनफिट है चालक ने भी बताया कि उसने कई बार लारी मालिक को गाड़ी अनफिट होने की जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और घटना हो गई बहरहाल व्यस्त मार्ग पर सुबह की घटना है इसलिए जनहानि नही हुई वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।