अचानकपुर में चोरी की बड़ी घटना, फार्म हाउस से बर्तन, सीसी कैमरा का सेटअप बॉक्स, बाथरूम का नल, सहित करीब एक लाख का सामान चोरी, उतई थाने में दी सूचना, चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर


उतई। ग्राम अचानकपुर में फुंडा मार्ग पर चौधरी फार्म हाउस है। यहां पर एक कमरा भी बना हुआ है। जहर कर खाना बनाने का सामान, ऐ सी, सहित अन्य समान रखा हुआ था। बीती रात अज्ञात चोर द्वारा यहां कर कटर की मदद से ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसकी सूचना खेत के मालिक श्वेता चौधरी ने उतई थाना में दी है। जानकारी के मुताबिक खाना बनाने का बर्तन रखा हुआ था जिसे चोरी कर लिया। इसके अलावा सीसी टीवी का सेटअप बॉक्स, बाथरूम में नल का समान, सहित मोटर पंप का वायर, सहित अन्य समान ले गया। वही कुछ सामान को आग के हवाले भी कर दिया गया है। उतई पुलिस को सूचना दी गई है। चोर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर  है।