भिलाई।।

मोटरसाइकिल देने से मना करने पर नाराज एक युवक ने गाड़ी मालिक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पास में पड़े पत्थर से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर, गले और दाईं आंख के ऊपर चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जितेंद्र साहू राकेश कहार की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे उस्मान अली वहां पहुंचा और उससे मोटरसाइकिल मांगी। जितेंद्र साहू ने बाइक देने से मना कर दिया, जिससे उस्मान अली नाराज हो गया। इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान युवक ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर जितेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, गले और दाईं आंख के ऊपर चोटें आईं। घटना के समय राकेश कहार, टीकाराम सोनकर और मनवा मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह मारपीट रुकवाई।






