उड़ते प्लेन को एक शक्स ने पकड़ा हाथ में, फिर हुआ क्या देखिए पूरी वीडियो

दिल्ली । आपने प्लेन को खुले आसमान में उड़ते देखा होगा और जब भी प्लेन रनवे पर लैंड करता है तो लोग देखना पसंद करते हैं। हालांकि प्लेन को लैंड करते देख लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। हालांकि अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, क्या आपने कभी किसी को विमान के लैंड करने से पहले उसे पकड़े हुए देखा है ?

आप सोच रहे होंगे कि ये नामुमकिन है, लेकिन जब बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी कुछ ऐसा ही देखा तो हैरान रह गए। इस वीडियो को शेयर कर इसे आज का मंडे मोटिवेशन पोस्ट बताया। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जैसे ही खुद आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि विमान हवा में दिशाहीन हो गया है। लैंडिंग के वक्त पानी की टंकी से टकरा सकता है।

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की वीडियो

शुरुआत में जब आप वीडियो देखेंगे तो डर जाएंगे कि अगले ही पल क्या होने वाला है। हालांकि, कुछ सेकंड के दिल दहला देने वाले वीडियो के बाद, आखिरकार आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी क्योंकि हाथ से बने विमान को छत पर एक आदमी ने पकड़ लिया था। यह कोई प्लेन नहीं बल्कि डमी/टॉय प्लेन है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इसने मुझे आखिर तक हैरत में रखा। इससे क्या सीख मिली? हम अपनी समस्याओं और आशंकाओं को वास्तव में उससे बड़ा बना देते हैं। समाधान हमेशा हमारी पहुंच में होते हैं। अपने सप्ताह को आवश्यकता से अधिक चिंताजनक न बनाएं।