पाटन।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पाटन एवं जामगांव एम परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में 6 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत क्षेत्र के इच्छुक एवं पात्र युवक-युवती जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने सभी योग्य जोड़ों से समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
आवेदन एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक महिला एवं बाल विकास विभाग के पाटन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने गांव की स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए सहायक सिद्ध हो रही है, जिसके माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन कर सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।







