पंडरिया।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बुधवार को ब्लाक के ग्राम पंचायत डोंगरियाकला के प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में जनपद CEO, जिला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। मंदिर प्रांगण, मुख्य द्वार और आसपास फैले कचरे, पॉलिथीन और सूखे पत्तों को एकत्र कर कचरा वाहन से निपटान किया गया।
खास बात यह रही कि कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, स्वच्छता दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने न सिर्फ सफाई की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित दुबे ने कहा – “स्वच्छता ही सच्ची सेवा है। मंदिर से शुरू हुई यह पहल अब हर घर तक जाएगी।”
अंत में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
मंदिर परिसर में सफाई के दौरान अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई गई।सभी ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाएंगे, कचरे का उचित निपटान करेंगे, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और गांव को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखेंगे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक SBM संजय सोनी, सलाहकार स्वाती शुक्ला, ब्लॉक समन्वयक पंचू टंडन, समन्वयक पवन तिवारी, सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी, सचिव कमल चंद्रवंशी, जलेश चंद्रवंशी, रमेश शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।








