पाटन।।ग्राम सुरपा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब किसान हुला राम पटेल के खलिहान में रखे पैरावट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि करीब पांच एकड़ में फैला पैरा जल रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को एक घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची है। वहीं, आग लगने के समय किसान हुला राम पटेल पलारी गांव गया हुआ था, सूचना मिलने पर वह तत्काल वापस लौटा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना को करीब दो घंटे होने वाले हैं, इसके बावजूद पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।







