कुम्हारी।
कुम्हारी के वार्ड नंबर-4 में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में घर में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक साल की मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुट गई।
इस दर्दनाक हादसे में (45 वर्ष), (18 वर्ष), (20 वर्ष) और (1 वर्ष) की मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।






