भरर में 25-26 अप्रैल को होगा विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा 23 वें वर्ष तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन जामगांव आर परिक्षेत्र के ग्राम भरर में 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल  अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने भिलाई 3  स्थित निवास में उनसे सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया।

गौरतलब हो कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 22 वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज के प्रदेश पदाधिकारी मुख्यमंत्री, मंत्री , सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक जन शामिल होंगे
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तहसील साहू संघ के पदाधिकारी सक्रिय हैं और लगातार पाटन तहसील के सभी 99 इकाइयों में बैठक कर सौजन्य भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।
मौके पर मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मोनू साहू, अश्वनी साहू, दिगेंद्र साहू, महेंद्र साहू एवं अन्य उपस्थित रहे।