‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में 66 पौधों का बृहद पौधारोपण…बदाम, कटहल,गुलमोहर, करंज सहित 66 नग छायादार एवं फलदार वृक्षारोपण किए

पंडरिया।ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामापुर में जूनियर रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में सेवा ही मानवता है थीम पर कार्यक्रम आयोजित कर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में बृहद पौधारोपण किया गया।
रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा इस आयोजन में कुल 66 पौधों का रोपण किया गया।


जिसमें बदाम कटहल गुलमोहर करंज इत्यादि है
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा,हरेंद्र कश्यप पूर्व सभापति अश्वनी यदु सरपंच दामापुर पीर खान शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुमन ढीमर सदस्य रानी कश्यप सहित अन्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी अतिथियों के द्वारा विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


सेवा ही सच्ची मानवता है – हरेंद्र कश्यप-
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेंद्र कश्यप ने कहा
“सेवा ही सच्ची मानवता है। रेड क्रॉस सोसायटी सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि माँ और धरती माँ दोनों के प्रति सम्मान है।
श्री कश्यप ने कहा प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। यही हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सच्ची धरोहर होगी।”_
पौधारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है – अश्वनी यदु
वहीं पूर्व सभापति अश्वनी यदु ने अपने उद्बोधन में कहा कि पौधारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।