केसरा पाटन।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय केसरा पाटन में कक्षा 11वीं एवं 12वीं (मीडिया स्ट्रीम) के विद्यार्थियों हेतु इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया एवं डिजिटल क्षेत्र का व्यावहारिक ज्ञान एवं कार्य अनुभव प्रदान करना है।
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वोकेशनल ट्रेनर श्री भारत भूषण साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों में जाकर मीडिया से संबंधित कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। प्राचार्य महोदया ने कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
इंटर्नशिप के अंतर्गत विद्यार्थी ओजल कंप्यूटर सेंटर केसरा, माँ शांति स्टूडियो, चॉइस सेंटर बोरेन्दा, चॉइस सेंटर केसरा सहित अन्य स्थानीय संस्थानों में अपनी इंटर्नशिप पूर्ण कर रहे हैं।
विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की योजना है।







