

पाटन । आज पाटन अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की मीटिंग ली गई। जिसके अंतर्गत लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायत के समाधान का निर्देश दिया गया। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने, क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे जन सहयोग से लगवाने, पुलिस चौपाल लगाने, निगरानी बदमाश गुंडा बदमाशों को थाने लाकर तस्दीक करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l







