पाटन/ ब्लाक स्तरीय सेन जयंती 14अप्रैल को पाटन में मनाई जायेगी जिसकी तैयारी हेतु विश्राम गृह पाटन में बैठक रखी गई 14अप्रैल की कार्यक्रम सफल बनाने के लिए ब्लाक ,एवम ईकाई के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने सामाजिक चर्चा हुई सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व सम्मति से चयन किया गया। विदित हो सेन जयंती कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रथम काल खंड के मुख्यातिथि होगे एवम दोपहर कालखंड में विजय बघेल , सांसद दुर्ग लोकसभा मुख्य अतिथि होंगे ,रिकेश सेन विधायक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष नरेश श्रीवास, राम जी सेन वीरेंद्र कौशिक, शेरशिंह श्रीवास, नारद सेन, घनश्याम सेन,यादव राम सेन, तेजराम सेन मनहरण सेन,डोमन सेन, सहित पाटन ब्लाक एवम इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे।







