पाटन। छतीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रिय अध्यक्ष खोड़स कश्यप के सानिध्य में ग्राम बंगोली पलारी राज जल संसाधन विभाग विश्राम गृह में शनिवार को बैठक का आयोजन रखा गया था। जहाँ राज प्रधान धमधा राज सत्यभामा परगनिहा, युगल किशोर आडिल पाटन राज प्रधान , जागेश्वर वर्मा रायपुर राज प्रधान, ठाकुर राम वर्मा तिल्दा राज प्रधान, ईश्वरी वर्मा दुर्ग राज प्रधान,धरसिंवा राज प्रधान नीलमणि परगनिहा, पलारी राज प्रधान रामखिलावन, बलौदा बाजार राज प्रधान सुनीता वर्मा आदि मौजूद रहे जहाँ आगामी राज अधिवेशन जो कि दिसम्बर से प्रारम्भ होना है जो कि बारी बारी से सभी राज में अलग अलग तिथि में आयोजित होगा।

जहाँ सामाजिक गतिविधियों में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी को लेकर, युवक युवती एवं विधवा विधुर परिचय सम्मलेन, छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु विशेष स्थायी कोष हो आदि कई सामजिक मुद्दों को लेकर राजप्रधान एवं केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स कश्यप के मध्य चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स कश्यप के यह भी सुचित किया गया कि प्रत्येक राज में कार्यकारिणी की अधिकतम संख्या 51 हो तथा केंद्र स्तर पर अधिकतम संख्या 101 तक रखी जा सकती है।






